Crime -: पति ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, गिड़गिड़ाती रही पत्नी, आरोपी पति गिरफ्तार

हरिद्वार| अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर हैवान पति ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| महिला गिड़गिड़ाई और विरोध करती रही| लेकिन पति ने उसकी पिटाई कर दी| वह नशे में था|


इस मामले में फरार चल रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| पुलिस पिछले 7 माह से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी| आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है|
शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत ने कहा कि, दिल्ली निवासी एक महिला ने 7 माह पूर्व पुलिस में तहरीर देकर बताया था कि उसका पति घुमाने के बहाने उसे हरिद्वार लेकर आया था| पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था| विरोध करने पर उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की| पति ने उसे बेहद डरा-धमका दिया था| जिसकी वजह से वह उसका विरोध नहीं कर पाई थी| दिल्ली की जीरो f.i.r. हरिद्वार पहुंचने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था| पहले महिला उपनिरीक्षक किरण गुसाई ने इस मामले की जांच की| बाद में महिला उपनिरीक्षक राखी रावत को जांच सौंपी गई| खोजबीन करते हुए एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीण कुमार निवासी हिमगिरी एन्कलेव चंदन विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया|