क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत खतरे से बाहर, बताई हादसे की वजह

देहरादून| कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत को राजधानी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है| इस टीम में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल है| इलाज के संबंध में अस्पताल प्रबंधन परिजनों से जानकारी साझा कर रहा है|


आज डीडीसीए के अधिकारी अस्पताल पहुंचे| इसी दौरान उन्होंने बताया कि इलाज के लिए भारत के बेस्ट डॉक्टर से परामर्श लिया जा रहा है| पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही चलेगा| दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी है| उन्होंने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया है कि नींद आने से नहीं बल्कि गड्ढे से बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई थी|
वहीं बीसीसीआई की टीम और 3 सदस्य टीम भी यह जांच के लिए पहुंच गई है| इनमें एक लीगल एडवाइजर भी है| फिलहाल क्रिकेटर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है| वह पूरी तरह सामान्य है|
बताते चलें कि उनके सिर और रीड की हड्डी का स्कैन हो चुका है और रिपोर्ट सामान्य है| पंत के सिर में फैक्टर है, सिर और कमर पर भी चोट है|