लूना-25 मिशन के क्रैश होने से रूस के शीर्ष अंतरिक्ष विज्ञानी को लगा झटका, अस्पताल में भर्ती

रूस का लूना-25 क्रैश हो गया| रूस ने करीब आधी सदी बाद चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद जताई थी, लेकिन जब उसका चंद्रमा मिशन लूना 25 क्रैश हो गया तो उसकी उम्मीद टूट गई| लूना 25 के क्रैश होने से रूस के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बड़ा झटका लगा है, जिस कारण से रूस के शीर्ष भौतिक विज्ञानी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा|
मिली खबर के मुताबिक, रूस के लूना मिशन के क्रैश होने के कुछ ही घंटे बाद रूस के शीर्ष वैज्ञानिक 90 वर्षीय मिखाइल मारोव की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा| लूना 25 मिशन के फेल होने का उन्हें धक्का पहुंचा है|


बाद में अस्पताल में मीडिया से वार्ता के दौरान मिखाइल मारोव ने चंद्रमा मिशन के फेल होने पर कहा कि ‘अभी जांच चल रही है लेकिन में परेशान क्यों ना होऊं, यह जिंदगी भर का सवाल है, मैं इससे दुखी हूं| हम चांद पर सही तरीके से लैंडिंग नहीं कर पाए यह दुखी करने वाला है| मेरे लिए यह हमारे चंद्रमा प्रोग्राम को फिर से शुरू करने का आखिरी मौका था|

लूना 25 मिशन के साथ रूस को उम्मीद थी कि वह सोवियत संघ के समय के लूना प्रोग्राम को फिर से शुरू कर सकेगा, लेकिन रविवार को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने पुष्टि की कि लूना 25 मिशन से संपर्क टूट गया है| वह चांद की सतह पर क्रैश कर असफल हो गया है|