
आज दिनांक 28 मार्च 2022 को सोमवार के दिन से 29 मार्च 2022 को मंगलवार तक पूरे देश में दो दिवसीय ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल है। जिसके लिए बिजली मंत्रालय हाई अलर्ट जारी हो गया है। बिजली मंत्रालय द्वारा बीते रविवार को ही सलाह दी गई है कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति और राष्ट्रीय ग्रिड के स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्य संचालित उपयोगिता और अन्य एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहना होगा। दरअसल ट्रेड यूनियनों द्वारा यह हड़ताल केंद्र सरकार के विरोध में हैं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को प्रभावित करने वाले केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा और इसके लिए ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आवाहन किया है। इस हड़ताल के संबंध में बिजली मंत्रालय द्वारा सभी को एडवाइजरी जारी की गई है कि सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस द्वारा आज सोमवार सुबह 6:00 बजे से मंगलवार की शाम 6:00 बजे तक देशव्यापी आवाहन किया गया है। बता दें कि हड़ताल में रोडवेज परिवहन और बिजली विभाग समेत बैंकिंग और बीमा वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। तथा मंत्रालय द्वारा हड़ताल के दौरान सभी क्षेत्रीय और राज्य नियंत्रण कक्षों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

