आज होगी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना…… जानिए कब तक आएंगे परिणाम

नई दिल्ली। देश में बीते 18 जुलाई 2020 को सोमवार के दिन 15 वे राष्ट्रपति के लिए चुनाव हो गए हैं और चुनाव के बाद आदिवासी समुदाय से देश को पहला राष्ट्रपति मिल सकता है क्योंकि आंकड़ों के अनुसार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। बता दें कि मतगणना आज गुरुवार सुबह 11:00 बजे से संसद भवन में शुरू की जाएगी और शाम तक नतीजे आ जाएंगे। इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है और यदि वह चुनाव जीतती हैं तो निर्वाचित होने पर वह देश में शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाले पहली आदिवासी महिला होंगी। देश में आगामी 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण होगा क्योंकि 24 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मतों की निगरानी के लिए संसद भवन में कमरा नंबर 63 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है।