Coronavirus update -: देश के इस राज्य में फिर बढ़ने लगा कोविड-19

कोविड-19 की आहट फिर तेज हो गई है| देश के केरल में एक बार फिर कोविड-19 महामारी के फैलने का खतरा पैदा हो गया है|


स्थिति को देखते हुए केरल सरकार ने राज्य में फिर से सभी जगह पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है| इसे लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी है• जिसके तहत सभी सार्वजनिक जगहों, कार्यस्थलों और सामाजिक संस्थानों पर सभी लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है| राज्य सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कहा है| जिससे संक्रमण को फैलने से रोक सके| यह गाइडलाइन 30 दिनों तक राज्य में लागू रहेगी|
सभी दुकानों थियेटरो और विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजर का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए गए हैं|
बताते चलें कि देश में सोमवार को 114 नए मामले सामने आए| जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 2119 है| अच्छी बात यह है कि देश में कोविड-19 की रिकवरी दर 98 फ़ीसदी से ज्यादा हो गई है| यह आकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं|
बता दें कि कोरोना के XBB 1.5 वैरीएंट ने अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों में भारी तबाही मचाई थी| इस वैरीएंट के भारत में 26 मामले सामने आए हैं| चीन में महामारी से हालत खराब है| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की 64 फ़ीसदी आबादी यानी कि करीब 90 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं|