Corona updates -: जानिए देश में कोरोना का हाल, सक्रिय मरीजों की संख्या 44513

नई दिल्ली| देश में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है| लगातार कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 8582 मामले दर्ज किए गए हैं| यह संख्या कल की तुलना में 253 ज्यादा है| शनिवार को 8329 नए मामले दर्ज किए गए थे| जिस प्रकार आए दिन बड़ी संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं, उसके कारण सक्रिय मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है| नए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 44513 सक्रिय कोरोना मरीज है| जबकि, 1 दिन पहले तक इनकी संख्या 40370 थी| राहत की बात यह है कि पिछले चौबीस घंटों में 4 मरीजों की मौत हुई है यानी संक्रमण बढ़ने के बावजूद मृत्यु दर नहीं बढ़ी है| देश में अब तक 524761 लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गवा चुके हैं|