Corona updated -: देश में लगातार चौथे दिन मिले 20 हजार से अधिक मामले, एक्टिव मामलों में भी बढ़ोतरी

नई दिल्ली| दुनिया भर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी मामले बढ़ने लगे हैं| हालांकि देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के मामलों में कमी आई है| भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 20,269 नए मामले सामने आए हैं जबकि 18,143 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोनावायरस से 36 लोगों की मौत हुई है| 1 दिन पहले भारत में कोरोना के 21,411 नए मामले सामने आए थे, जो बीते चौबीस घंटों के मुकाबले ज्यादा थे| देश में सक्रिय मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है| सक्रिय मामले डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं| अब देश में 1 लाख 52 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है|