Corona update -: कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी, जाने बीते 24 घंटों की स्थिति

नई दिल्ली| देश में कोरोना के मामलों में गिरावट लगातार जारी है| स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 13,405 नए संक्रमितो की पुष्टि हुई है जबकि 24 घंटे में 34,226 लोग रिकवर हुए हैं और 235 लोगों की मौत हो गई है सक्रिय मामले घटकर 1 , 81,075 हो गए हैं अब तक कुल 4,21,58,510 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं| इसके अलावा 5,12,344 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है|