
नई दिल्ली| कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी है भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,877 नए मामले सामने आए हैं और 684 मरीजों की मौत हुई है लेकिन अच्छी बात यह है कि इस दौरान 1,17,591 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं|
कोविड-19 मामलों में कमी को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई छुटे देनी शुरू कर दी है| इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस 920 मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है| राष्ट्रीय राजधानी के अलावा कई और राज्यों ने भी मामलों को देखते हुए पाबंदियों में कमी कर दी है|
