
नई दिल्ली| देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट जारी है लगातार तीसरे दिन फिर केसों में कमी दर्ज की गई है| बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 11,499 नए मामले सामने आए हैं वहीं दूसरी ओर 23,598 मरीज ठीक भी हुए हैं| इस दौरान 255 मरीजों की मौत हुई है| इसके साथ पूरे देश में मामलों की संख्या बढ़कर चार करोड़ 29 हजार 844 हो गई है| बीते 24 घंटों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजे आंकड़े दिए गए हैं जिसमें 11,499 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 255 लोगों की मौत हुई है इसके अलावा सक्रिय मामलों की संख्या 1,21,881 यानी कि 2.28 फ़ीसदी दर है|

