Corona update -: 3 दिन बाद मृतकों की संख्या 1 हजार से कम, बीते 24 घंटे में इतने कोरोना संक्रमित, जाने देश में कोरोना का हाल

नई दिल्ली| कोविड-19 के मामले लगातार कम हो रहे हैं| बीते 24 घंटों में फिरर कोविड-19 के मामलों में कमी दर्ज की गई है| स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया है| जिसमें देश में कोरोना के 58,077 नए मामले दर्ज किए गए हैं| इसके अलावा 150407 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं|


अच्छी खबर यह है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में बड़ी कमी देखने को मिली है| बीते 24 घंटों में स 657 लोगों की जान गई है| 3 दिनों बाद मृतकों की संख्या 1000 से कम दर्ज हुई है| इसके अलावा देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 6,97,802 हो गई है|
लेकिन देश के कई जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| जो चिंता का विषय बना हुआ है| इसलिए सभी को यह नहीं सोचना चाहिए कि कोविड-19 महामारी खत्म हो गई है क्योंकि इस वक्त हमारी एक गलती भी इस महामारी को एक बार फिर बढ़ावा दे सकती है| ऐसे में पांच राज्यों में चुनावी माहौल है भले ही चुनावी माहौल में कोविड-19 नियमों का कुछ हद तक ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन फिर भी खतरा बना हुआ है|