
आज कोविड-19 को लेकर देश में राहत की खबर सामने आ रही है| जहां एक तरफ चीन में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं वहीं भारत में आज अप्रैल 2020 के बाद सबसे कम मामले सामने आए हैं|
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में कोरोनावायरस के केवल 215 नए मामले सामने आए हैं| इस दौरान एक मरीज की मौत हुई| इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4,982 हो गई है|
बता दें की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,30,615 लोगों की मौत हुई| देश में सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.01% बचे है| जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.80% है|

