देश में कोरोनावायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है| बीते 24 घंटों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार की तुलना में मामलों में गिरावट दर्ज की गई है|
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 7,533 नए मामले सामने आए हैं| इन मामलों में गुरुवार की तुलना में 19 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है| देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 53 हजार के पार पहुंच गई है| वर्तमान में 53,852 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है|
बताते चलें कि भारत में अब तक 4.49 करोड़ लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं|
बीते 24 घंटों में 44 लोगों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है| जिसमें केरल सबसे आगे हैं| देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,31,468 हो गई हैं|
राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.69% दर्ज की गई है| फिलहाल मामले में उतार-चढ़ाव जारी है|