देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बना चिंता का कारण…… केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने चार राज्यों को पत्र लिख दिए यह निर्देश

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लग गया है। बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,महाराष्ट्र और मिजोरम में कोरोना संक्रमण पहले से अधिक मात्रा में फैलने लग गया है। जहां एक तरफ देश कोरोना की तीसरी लहर से उभर रहा था वही फिर से एक बार देश के कुछ राज्यों में फिर से कोरोना संकट गहराने लग गया है। केंद्र सरकार द्वारा यूपी, दिल्ली, हरियाणा, मिजोरम को यह निर्देश दिए गए हैं कि यह राज्य कोरोना काल में एहतियाती कदम उठाए। और रोज के कोरोना अपडेट केंद्र को दें।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने भी दिल्ली और 4 राज्यों को निर्देश दिए कि कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाए। तथा भीड़ में लोगों को मास्क पहनने के निर्देश दिए जाए वही टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, टीकाकरण की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाए। तथा साथ में उन्होंने यह भी कहा कि इन राज्यों को राज्य में सख्त निगरानी बनाए रखनी चाहिए। और यदि कोविड गाइडलाइन का पालन करने में किसी तरह की भी लापरवाही बरती गई तो फिर हालात बिगड़ सकते हैं। साथ में स्वास्थ्य सचिव ने यह भी बताया कि 12 अप्रैल की तुलना में 19 अप्रैल 2022 को 24 घंटे के अंदर कोरोना के केस अधिक दर्ज किए गए हैं। 19 अप्रैल को 2671 नए मामले सामने आए हैं। और कोरोना की पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ गई है।