स्कूल कॉलेजों पर लगा कोरोना का ग्रहण, इन राज्यों में बंद हुए स्कूल

पूरे देश में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है| आए दिन कोरोना मामलों में वृद्धि हो रही है| एक्टिव मामलो में भी जबरदस्त उछाल आ रहा है| देश के कई राज्यों में कोरोनावायरस के मामले हर दिन दोगुने तक होने लगे हैं| ऐसे में कई राज्यों में स्कूल कॉलेजों में ठंड की छुट्टियों का ऐलान कर स्कूल बंद कर दिए गए हैं| जबकि कई राज्यों में स्कूल बंद करने पर विचार जारी है|


आइए जानते हैं किन राज्यों में स्कूल बंद हो चुके हैं-


दिल्ली – राजधानी में कोरोना हो या फिर कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है 28 दिसंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान को लागू कर दिया है ग्रेप्स लागू होते ही दिल्ली के सभी स्कूल कॉलेज शिक्षण संस्थान और कोचिंग इंस्टिट्यूट बंद कर दिए गए थे|


उत्तर प्रदेश – बढ़ती शीत लहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार ने आठवीं तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है दिल्ली एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों और कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा ग्रेटर, नोएडा, हापुड़ और गाजियाबाद में आठवीं तक के सरकारी स्कूल 15 दिन के लिए बंद करने की घोषणा करती है| इससे पहले जिलाधिकारियों के आदेश के तहत विभिन्न जिलों में स्कूलों में छुट्टी की जाती थी| लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए यह फैसला सरकार ने लिया|


पटना – स्कूलों में ठंड की वजह से छुट्टियां कर दी गई है| 8 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई है यह आदेश पटना जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा| यह आदेश पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया है|


पश्चिमी बंगाल – पश्चिमी बंगाल में स्कूल-कॉलेज और विश्वविद्यालयों में सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी| एक बार में केवल 50 फीसद कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं की अनुमति होगी| यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू होगा|


तमिलनाडु – कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए दिशानिर्देश को संशोधित किया गया है|


ओडिशा – ओडिशा के स्कूल वैसे तो आज से खोले जाने थे, जिन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है जानकारी के मुताबिक कक्षा 1 से 5 के सभी छात्रों के लिए स्कूल खोलने के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है| राज्य में कोरोना के तेजी से बढ़ने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है|


झारखंड – कोरोना के मामले में बढ़ोतरी को देखते हुए यहां कई प्रकार के प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं, और आगे की तैयारी भी चल रही है| इसी क्रम में झारखंड सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में शीघ्र ही नाइट कर्फ्यू लागू हो सकता है| स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान सहित तमाम शैक्षिक संस्थान फिलहाल बंद रहेंगे|


राजस्थान – सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा निर्देश के अनुसार जयपुर में सरकारी और निजी स्कूल कक्षा 1 से 8 को 3 जनवरी से 9 जनवरी तक बंद रखा जाएगा| साथ ही अन्य जिलों के कलेक्टर शिक्षा विभाग के साथ बैठकर चर्चा करके आवश्यकता के अनुसार निर्णय लेंगे|


हरियाणा – 2 जनवरी से हरियाणा में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं| आधिकारिक आदेश में लिखा है कि स्कूल-कॉलेज, पॉलिटिकल, आईटीआई, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय और प्रशिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र सभी बंद रहेंगे| हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों में 12 जनवरी के बाद ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होने की संभावना है|


शेष राज्यों में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में यहां भी स्कूल-कॉलेजों पर प्रतिबंध लगना शुरू हो जाए| इसकी संभावना पूरी है क्योंकि आए दिन कोरोना की मामलों में वृद्धि हो रही है|