राहत के बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले, जानिए बीते 24 घंटों के आंकड़े,

भारत में कोरोना के मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है| शुक्रवार को मामलों में 7 फ़ीसदी की कमी दर्ज की गई थी लेकिन आज फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है|


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 12,193 नए मामले सामने आए हैं| यह मामले शुक्रवार को 11,692 थे| सक्रिय मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है| सक्रिय मरीजों की संख्या देश में 67 हजार 556 है| वहीं बीते 24 घंटे में 42 मरीजों की मौत हुई है| सबसे ज्यादा मौतें केरल में हुई है, जिनकी संख्या 10 है|