कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिली है जिसके कारण कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण किया। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। करन महारा का कहना था कि राहुल गांधी इस पूरे संघर्ष में मोदी सरकार की तानाशाही में ना ही पहले डरे हैं और ना ही झुके हैं। अब संसद में वापसी कर विपक्ष की आवास को वह बुलंद करेंगे और राहुल गांधी से सबसे ज्यादा मोदी सरकार डरती है। संसद सदस्यता के पीछे हाथ धोकर यह लोग पड़े थे। कहा कि दुर्भावना की हद तो यह भी है कि राहुल गांधी से रातों-रात घर खाने करवाया गया और भारत की जनता यह सब अपने आंखों से देख रही है जिसका जवाब वह 2024 में देगी। इस तरह से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को राहत मिलने पर जश्न मनाया। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा महारा दसौनी समेत आदि लोग यहां पर मौजूद रहे तथा राहुल गांधी को उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महानगर के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा व पूर्व विधायक राजकुमार द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- घर के अंदर सो रहे परिवार पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां…… और फिर….
- अल्मोड़ा:- क्वारब के पास बोल्डर गिरने के कारण फंसे सैकड़ो यात्री…….रात को आवाजाही पर लगाई गई रोक
- Uttarakhand:- समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई यूसीसी नियमावली….. जल्द लागू होगा कानून
- Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व सीएम को दी गई श्रद्धांजलि…… कही गई यह बातें
- Almora:- योग विज्ञान विभाग की छात्रा मीनाक्षी पांडे का हुआ प्लेसमेंट……टोक्यो में लहराएंगी योग का परचम