26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाएगी कांग्रेस

आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक संपन्न हुई| जिसमें राहुल गांधी ने भाग नहीं लिया|


कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के अनुसार, आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में दो विषयों पर चर्चा हुई| पहला – पार्टी का पूर्ण अधिवेशन है जिसे फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया| यह तीन दिवसीय सत्र होगा| जो रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा|
दूसरा – ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की| 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाने का फैसला लिया गया है| यह अभियान 2 महीने लंबा होगा| राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, इसलिए संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी का शामिल होना व्यवहारिक नहीं है|