महंगाई के खिलाफ देशभर में इस दिन से कांग्रेस चलाएगी अभियान…….. आम जनता से की शामिल होने की अपील

देशभर में बढ़ती महंगाई को लेकर आगामी 31 मार्च सुबह 11:00 बजे से कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में “महंगाई मुक्त भारत अभियान” चलाएंगे। इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि चुनाव के दौरान वोट मिल सके इसलिए नरेंद्र मोदी की सरकार ने सभी चीजों के दाम स्थिर रखें मगर जैसे ही चुनाव संपन्न हो गए हैं देश में रसोई गैस से लेकर पेट्रोल डीजल के दाम में काफी बढ़ोतरी हो गई है। तथा कांग्रेस पार्टी ने इस आंदोलन में आम जनता से भी शामिल होने की अपील की है। बीते शनिवार को कांग्रेस महासचिव और राज्यों के प्रभारियों की बैठक के दौरान इस अभियान को शुरू करने का निर्णय किया गया।इस अभियान के दौरान कांग्रेस सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेंडर और वाहनों को माला पहनाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अभियान को कांग्रेस तीन चरणों में चलाने वाली हैं। पहले चरण में यह आंदोलन सार्वजनिक स्थानों में होगा जिसके बाद जिला स्तर पर और उसके बाद राज्यों की राजधानी में यह आंदोलन किया जाएगा।