Uttarakhand-राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा पार्टी कहेगी तो सहर्ष छोड़ दूंगा पद

उत्तराखंड राज्य में बाकी राज्यों की तरह ही कांग्रेस सरकार बनाने में असफल रही है। परिणाम आने के बाद जहां एक तरफ भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं हो रही है वहीं कांग्रेस में होली के बाद पार्टी की हार की समीक्षा करने के बारे में चर्चा हो रही है। आज दिनांक 12 मार्च 2022 को कांग्रेस के देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी को मिली हार की वह जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की हार को स्वीकार करता हूं तथा अगर पार्टी कहेगी तो मैं सहर्ष अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी खुद पौड़ी की श्रीनगर सीट से 587 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। और उसके बाद ही उन्होंने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अपने साथ पार्टी की हार की जिम्मेदारी भी ली और सहर्ष पद छोड़ने को भी कहा।