‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़ी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है| यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई| केरल होते हुए यह कर्नाटक पहुंच गई है| कर्नाटक के मांड्या जिले में भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ गई है| उन्होंने इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च किया|


यह यात्रा 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी| इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी| कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूरी, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए निकलेगी|
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा शासित राज्य के मांड्या जिले से पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए| उनके साथ वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खगड़ा जो कांग्रेस प्रमुख पद के शीर्ष दावेदारों में से एक है, वह भी आज इस पैदल मार्च में शामिल हुए|