गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, भड़काऊ भाषणों का आरोप

नई दिल्ली| कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा का चुनाव होना है| चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस भाजपा समेत सभी एडी-चोटी का जोर लगा रहे हैं| राजनीतिक दल चुनाव मैदान में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए तमाम दांव-पेच पर अपना रहे हैं| वह किसी को भी आगे बढ़ने का मौका नहीं देना चाहते|


इसी कड़ी में कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है| कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक में अमित शाह के खिलाफ शिकायत की है| कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भड़काऊ बयान देने के अलावा लोगों में दुश्मनी और नफरत को बढ़ाने का काम गृहमंत्री अमित शाह कर रहे है|


कांग्रेस ने अमित शाह पर विपक्ष को बदनाम करने का भी आरोप लगाया है| कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, डॉ परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने थाने पहुंचकर गृह मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की|
वही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहां की, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो सांप्रदायिक अपराध होंगे| वह यह कैसे कह सकते हैं| हमने उनके खिलाफ चुनाव आयोग के पास भी शिकायत दर्ज कराई है|