
चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में भाजपा से निष्कासित होने पर पूर्व मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का दामन थामा था मगर फिर भी उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा हालांकि इस बार भी कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार नहीं बना पाई। मगर अब हरक सिंह रावत ने 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालाकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। इससे पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले हरक सिंह रावत को भाजपा ने मंत्री पद भी दिया मगर फिर भी वह समय-समय पर पार्टी के असहज होने का कारण बनते रहे जिसके बाद विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले पार्टी द्वारा उन्हें निष्कासित कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी भी की मगर फिर भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। और अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की है।
