कांग्रेस स्थापना दिवस :- सोनिया गांधी के हाथ से हुआ ऐसा काम, सहमी सी रह गई पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस समारोह में सोनिया गांधी के हाथों से एक ऐसा काम हो गया जिससे सोनिया गांधी सहम सी गई|

बता दे कि, पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था| इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे| इसी दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ध्वजारोहण करने के लिए गई तो कांग्रेस का झंडा ही नीचे गिर गया| इस घटना का वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है| जिसमें सोनिया गांधी के हाथों से कांग्रेस का झंडा नीचे गिर गया था| जिस कारण सोनिया गांधी एक पल के लिए सहम सी जाती है|