
कौसानी| ग्रामीण बच्चों को राष्ट्रीय-तरराष्ट्रीय घटनाओं और प्रतियोगिताओं की जानकारी अब आसानी से मिल सकेगी| हिमालय मांक फाउंडेशन की मेहनत रंग लाई है| लौबांज भोजगण, कोलाग और रतमटिया गांव के बच्चों के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया है| यहां देशी और विदेशी लेखकों की पुस्तकों का निशुल्क पठन-पाठन कर सकेंगे| फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप पंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में पढ़ने को लेकर आज भी ललक है, लेकिन उन्हें सही दिशा और अभाव के कारण सुविधाएं नहीं मिल रही हैं| ऐसे बच्चों के लिए लौबांज में पुस्तकालय का शुभारंभ कर दिया है| जहां हिंदी और अंग्रेजी लेखकों की पुस्तकें रखी गई है| भविष्य में पुस्तकालय को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा| वहां फ्री वाईफाई सिस्टम भी लगाया जा रहा है| जिससे बच्चों को इंटरनेट के माध्यम से भी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए मदद मिल सकेगी| ग्रामीणों ने पंत के कार्यों की सराहना की है|
