
उत्तराखंड राज्य में अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते शुक्रवार को यहां पहुंच चुके है। बता दे कि वह देहरादून पहुंचे और उनका यहां पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने देर शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेट की और दोनों के मध्य समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श भी हुआ। बता दे कि आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नरेंद्र नगर के मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद केदारनाथ जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम का कार्यक्रम भी उनका प्रस्तावित है। उसके बाद अगले दिन उनके बद्रीनाथ धाम जाने का कार्यक्रम तय है। इसके बाद वह भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर देहरादून पहुंचेंगे और लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दे कि बीते शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत से जीटीसी हेलीपैड पहुंचे और यहां पर भाजपा के अनेक मंत्रियों तथा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा के प्रदेश में दिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने गंगोत्री से लाई गई गंगाजली और धार्मिक चुनरी भेंट की तथा उन्हें यहां आने का निमंत्रण भी दिया।
