
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ओडिशा रेल दुर्घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया गया है। बता दें कि उन्होंने इस दुर्घटना को लेकर कहा है कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक तथा दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुर्घटना के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में अपने विधानसभा चुनाव की जीत के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम भी निरस्त कर दिए तथा भारतीय जनता पार्टी ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए है और हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम रखे गए। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि यह दुर्घटना काफी दुखद है तथा भाजपा ने मृत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
