
देहरादून| विकास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए सीएम धामी जल्द ही नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं| वह हर हफ्ते 2 दिन जिले में जाकर प्रवास करेंगे| फिलहाल शुक्रवार और शनिवार का दिन इसके लिए तय किया जा रहा है| सीएम के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के लिए नौकरशाही ने तैयारी भी शुरू कर दी है| एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन जारी की है| यह अभियान के सुशासन विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ाव की मंशा से शुरू किया जा रहा है| इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की हकीकत भी देखेंगे|
एसीएस राधा रतूड़ी के मुताबिक निकट भविष्य में मुख्यमंत्री का हर सप्ताह भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा| यथासंभव शुक्रवार और शनिवार के दिन सीएम जिलों में जाएंगे| इस दौरान हर जिले में जिला स्तरीय विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की जाएंगी| कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे|
