अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – सर्वोपरि था राष्ट्रहित

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी|


इस दौरान कहा कि, ‘स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे| उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे| स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि था|

वह उत्तराखंड के प्रणेता रहे हैं| उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किया| इसलिए स्वर्गीय वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है|’