
देहरादून| सीएम धामी ने कलियर शरीफ में 50 बेड के अस्पताल की मंजूरी के बाद उनके लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है| विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर 18 दिसंबर रविवार को सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कलियर शरीफ में अस्पताल के बाद यूनानी मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की|
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग सुविधा की शुरुआत की| उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है| आज का दिन देश की अखंडता और एकता के संरक्षण व संवर्धन के लिए हमारे मौलिक कर्तव्य को याद रखने का दिन है| देश विभिन्न संप्रदायों, संस्कृतियों भाषा-बोलियों वाला देश है| अनेकता में एकता रखने वाला भारत है| हमारी संस्कृति सभी संप्रदायों का सम्मान करने की रही है|
