
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय संघ कार्यालय में घोषणा की की प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बाल्य देखभाल अवकाश में दूसरे साल भी 80% के बजाय पूरा वेतन मिलेगा|
सीएम ने सचिवालय कर्मियों के कल्याण कोष में 30 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है|
सचिवालय में आयोजित शपत ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई| इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि सचिवालय में एक नई कार्य संस्कृति, सौहार्दपूर्ण कार्यव्यवहार का वातावरण देखने को मिलेगा|
उन्होंने सचिवालय में विजिटर रूम की व्यवस्था बनाने की घोषणा की|
उन्होंने कहा 300 उपार्जित अवकाश के बाद हर साल मिलने वाले 31 अवकाश भी कर्मचारी ले सकेंगे|
मुख्यमंत्री ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान करने वाले नारी शक्ति वंदन विधायक के लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया|
