बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बयान से मचा हड़कंप, जाने ऐसा क्या कहा?

बुधवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह की नवनिर्मित बिल्डिंग का लोकार्पण करने गई महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिए गए बयान से हड़कंप मचा हुआ है| जिस बयान में कहा गया था कि, राहुल मंदबुद्धि है, उनको सुनना और देखना अब किसी की लालसा नहीं है| यह बयान काफी तेजी से सोशल मीडिया तथा समाचार पत्रों पर सुर्खियों पर बना हुआ है| वहीं गुरुवार को देहरादून में हड़कंप मचा रहा|


पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा था कि, राहुल गांधी अब कहीं चले जाएं क्योंकि अब उन्हें कोई गंभीरता से नहीं| उनको मंदबुद्धि और पप्पू की संज्ञा दी जाती है| जो आज भी उन पर लागू होती है| कैबिनेट मंत्री के विवादित बयान से राजनीतिक पारा और अधिक बढ़ गया| यह बयान काफी तेजी से फैल रहा है| खुद रेखा आर्य ने भी जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्य से खबरों की कटिंग और फुटेज मंगवाई है|