
उत्तराखंड| प्रदेश के मेधावी छात्रों को भारत भ्रमण कराने की बात कही है|
शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन के लिए जा रही देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों से मुलाकात की इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश के अन्य मेधावी छात्रों को भी इसी तरह भारत दर्शन कराएगी| जिसके लिए भविष्य में सरकार कार्य योजना बनाएगी|
देवप्रयाग विधायक कंडारी अपनी विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल के मेधावी छात्रों को भारत दर्शन के लिए ले जा रहे थे| इसी दौरान सीएम ने यह घोषणा की|
