संसद में राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कटाक्ष….. कहा राहुल ने पूरे देश को किया शर्मसार

आज दिनांक 9 अगस्त 2023 को बुधवार के दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में मणिपुर हिंसा से लेकर भारत जोड़ो यात्रा तक कई मुद्दों पर चर्चा की और अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है। राहुल गांधी के बयान पर सियासत काफी गर्म है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उन पर कटाक्ष किया है। राहुल गांधी के मणिपुर पर दिए गए बयान से सियासत गर्म हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है और संसद में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। वही अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है की हत्या शब्द का प्रयोग करते हुए आज राहुल गांधी ने पूरे देश को शर्मसार करने का काम किया है।