चार राज्यों में चुनावी नतीजे सामने आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात

देहरादून| चार राज्यों के चुनावी नतीजों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है| मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है, जिस पर सीएम धामी ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि तेलंगाना में भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है| छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी भारी बहुमत से जीते हैं|


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति समझ गई है|
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पीएम मोदी के मंत्र और जनता के विकास से भाजपा जीती है| जीत के बाद सबसे पहले पीएम मोदी उत्तराखंड आएंगे| उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को पीएम मोदी का स्वागत होगा|