
उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 बीते 14 फरवरी 2022 को समाप्त हो चुके हैं ऐसे में अब सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। इसी दौर में पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दलित मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी की थी और अब वे खुद मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे हैं इसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार करते हुए कहा है कि हरीश रावत हमेशा अपनी बातें बदलते रहते हैं कभी वे खुद मुख्यमंत्री बनने की बातें करते हैं तथा कभी दलित मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करते हैं।साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि हरीश रावत का यह बयान बदलने का खेल अधिक दिनों तक नहीं चलने वाला है क्योंकि आगामी 10 मार्च 2022 को चुनाव परिणाम आने वाले हैं तथा एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की यह खुशी अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगी। वार पलटवार के इस सिलसिले में देखना यह है कि उत्तराखंड में जनता ने किसे अपनी सरकार के रूप में चुना है।

