
राज्य में नई खेल नीति लागू होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसके लिए सक्रिय हो गए हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कभी बेडमिंटन कभी टेबल टेनिस व कभी क्रिकेट मैच खेलते नजर आ रहे हैं। तथा उत्तराखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
तथा आज 21 नवंबर 2021 को देहरादून में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ- साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी नजर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मैच के दौरान 14 रन बनाए। लेकिन बैटिंग के दौरान चोट लगने के कारण उन्हें फिर वापस जाना पड़ा। तथा हाथ पर चोट लगने के कारण मुख्यमंत्री बॉलिंग नहीं कर पाए। तथा मैच की ओपनिंग करने आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी भी पिच पर दिखाई दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर उत्तराखंड के युवाओं को खेल गतिविधियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
