
उत्तराखंड राज्य में गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़ी राहत दी गई है। बता दें कि पूर्व कैबिनेट गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के प्रयासों से गन्ना किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा यह तोहफा दिया गया है। अभी तक लक्ष्य पूरा ना होने पर गन्ना समितियों की ओर से किसानों पर ₹5 प्रति कुंटल की पेनल्टी देनी होती थी और स्वामी यतिस्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा को इस समस्या से अवगत कराया और अब पेनाल्टी पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि किसानों ने सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद का आभार प्रकट किया है। बता दें कि किसानों से तय लक्ष्य पूरा करने के लिए गन्ना समितियों ने बांड भरवाया हुआ है। पेराई सत्र के दौरान समितियां किसानों को समय पर गन्ना खरीदने के लिए पर्चियां जारी नहीं कर सकी थी। किसानों ने जैसे-तैसे गन्ना की फसल निपटाई इससे किसानों के अतिरिक्त सट्टा के बांड पूरे नहीं हो सके। बता दें कि समितियों ने किसानों पर प्रति कुंटल गन्ने पर ₹5 की पेनल्टी बकाया भुगतान से काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और इस समस्या को स्वामी यतिस्वरानंद द्वारा वर्तमान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा गया जिस पर अब गन्ना किसानों को सरकार द्वारा राहत दी गई हैं।
