मुख्यमंत्री धामी के यूट्यूब चैनल को मिला सिल्वर बटन, कहीं यह बात……

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने सिल्वर बटन प्रदान किया है|


सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को यूट्यूब से प्राप्त प्रमाणपत्र भेंट किया| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ ही प्रचार-प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है|


कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुंचाया जाए| उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा है कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है|