
उत्तराखंड सरकार के अधिकारी अपनी पहली पोस्टिंग वाला स्टेशन गोद लेंगे| मुख्यमंत्री ने उनसे पहली पोस्टिंग वाला स्टेशन गोद लेने की अपील की है| उन्होंने देश की नामी हस्तियों के लिए विशेष आतिथ्य का इंतजाम करने का सुझाव भी दिया है|
बता दें, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण यह व्यवस्था करेगी| मुख्यमंत्री ने अपने आवाज पर शासन के आलाधिकारियों की बैठक ली| इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हर अधिकारी को अपनी पहली पोस्टिंग के प्रति एक भावनात्मक लगाव होता है| उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि वे राज्य में उन स्थानों को गोद ले जहां उनकी पहली पोस्टिंग हुई है|
कहा की गोद लिए गए इन क्षेत्रों का दौरा करें| पोस्टिंग से पहले अब तक उस क्षेत्र में आए बदलावों को समझें और उसके अनुरूप भावी विकास योजना को लेकर मार्गदर्शन दें| साथ ही उन क्षेत्रों में विकास कार्यों को अंजाम दें|
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक पर्यटन राज्य है| देश में राज्य की अलग छवि है| हमारी ऐसी कोशिश होनी चाहिए देश के नामी लेखक, कवि, अभिनेता, कलाकार व अन्य बड़ी हस्तियां हमारे यहां आए तो हम उन्हें विशेष आतिथ्य दें| उसके लिए अलग से ऐसी व्यवस्था हो कि वह यहां 10-15 दिन समय गुजारें और अपना लेखकीय अन्य कार्य करें|
इस संबंध में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को निर्देश दिए गए|
तिवारी के मुताबिक, नामी हस्तियों के आतिथ्य का इंतजाम करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा| एमडीडीए दर्शनीय लोकेशन पर अतिथि गृह तैयार करेगा, जहां नामी हस्तियों को निशुल्क ठहराया जाएगा|

