
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के ब्लाक प्रमुखों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है| उन्होंने ब्लॉक प्रमुखों की निधि भी बढ़ाए जाने और राज्य अतिथि गृह की सुविधा देने की मांग का आकलन कर उचित निर्णय लेने का भी आश्वासन दिया|
वह मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लाक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे, तब उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लाक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है| सरकार की योजना को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है|
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है| राज्य सरकार द्वारा भी समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही है| राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किए जा रहे हैं| नई पर्यटन नीति लाई गई है| होम स्टे को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है| सेबी और कीवी मिशन पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं|
