चारधाम यात्रा -: कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का होगा विशेष स्वागत, जारी हुआ आदेश

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है| अब बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा होगी| इसके संबंध में सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं|


सरकार ने इसके लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है|
बताते चले कि शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प बरसाए गए| अब 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे| दोनों धामों के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी| इस वर्ष पहली बार सरकार की ओर से कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त पर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जा रही है, जो देखने में काफी आकर्षक है|