
रुद्रप्रयाग। चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ के लिए जो पांच हेली कंपनियां अपनी सेवा दे रही थी अब वह अपना बोरिया बिस्तर बांध ले लौट गए हैं और सूचना यह है कि आगामी 24 जून 2022 तक अन्य तीन कंपनियां भी अपनी सेवाएं बंद कर देंगी। हेली कंपनियों का इस तरह से वापस जाने का सबसे बड़ा कारण मौसम है। दरअसल लगातार बारिश हो रही है जिससे उड़ान भरने में रुकावट आ रही हैं इसलिए इन कंपनियों को वापस जाना पड़ा है इसके अलावा अमरनाथ यात्रा में भी हवाई कंपनियों को अपनी सेवा देनी हैं। हिमालयन हेली नाम की एक कंपनी द्वारा आगामी 10 जुलाई 2022 तक हेली सेवा दी जाएगी। केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इस वर्ष हवाई सेवा का क्रेज काफी था मगर अब धीरे-धीरे करके यात्रियों की संख्या में कमी आ रही हैं जिस कारण 5 हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए अपनी सेवा बंद कर दी है इन पांच कंपनियों में पवनहंस पिनेकल थुंबी, क्रिस्टल, चिप्सन हवाई कंपनियां शामिल हैं।
