
देहरादून| चार धाम यात्रा निकट आ रही है| इसी को देखते हुए नागरिक उड्डयन विभाग भी इसकी तैयारियों में जुट गया है| इसके लिए जल्द ही हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग खोलने की तैयारी है| यह बुकिंग उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के साथ ही पर्यटन विभाग की वेबसाइट के जरिए कराने की तैयारी है| यात्रियों के लिए राहत यह रहेगी कि इस बार भी केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं का किराया नहीं बढ़ेगा| इसका कारण प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 में कंपनियों के 3 साल का अनुबंध करना है| इस कारण किराया इस साल भी यथावत रहेगा| हर वर्ष चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का भी संचालन किया जाता है| इस वर्ष कोविड-19 प्रतिबंध समाप्त हो चुके हैं| ऐसे में प्रदेश सरकार इस बार जोर शोर से चार धाम यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है| इसके लिए हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी है| इस बार गुप्तकाशी में भी बुकिंग काउंटर व हेल्प डेस्क बनाने की तैयारी है| जानकारी के अनुसार हेली सेवाओं को शुरू करने की तैयारी की जा रही है| अप्रैल से हेली सेवाओं की बुकिंग शुरू हो जाएगी| इस वर्ष भी हेली सेवाओं का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा|
आइए जानते हैं कितना है किराया -:
फाटा से केदारनाथ -: ₹2360
सिरसी से केदारनाथ -: ₹2340
गुप्तकाशी से केदारनाथ-: ₹3875
