चार धाम यात्रा 2026:- पहले ही दिन इतने लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं और ऐसे में 1. 24 लाख श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है और सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए किए गए हैं। पर्यटन सचिव धीरज गबर्याल के अनुसार 19 अप्रैल से यात्रा शुरू हो रही है और जिसके लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं और सर्वाधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं ने कराया है। केदारनाथ के लिए 42405 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है उसके बाद 36580 ,गंगोत्री के लिए 22764 और यमुनोत्री के लिए 22340 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

Leave a Reply