चार धाम यात्रा 2026:- सुरक्षा इंतजाम को लेकर पूरी हुई तैयारी….. एटीएस की होगी तैनाती, निगरानी में रहेंगे यूट्यूबर

उत्तराखंड राज्य में जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसे में पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं जनता की सुरक्षा को लेकर काफी सख्त तरीके से निगरानी की जाएगी इसके साथ ही चारों धामों में एटीएस की तैनाती की जाएगी। यूट्यूबर भी निगरानी में रहेंगे पुलिस की ओर से सभी तैयारियो को लगभग पूरा कर लिया गया है और बीते शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी की गई। चारों धामों में सुरक्षा को देखते हुए आतंकवादी निरोधी दस्ता यानी कि एटीएस भी तैनात रहेगा और परिसर में आने वाले यूट्यूबर तथा ब्लॉगर भी पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इस संबंध में डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस अधिकारियों को एसओपी का पालन कराने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही यात्रा से पहले धाम और मार्ग के निरीक्षण के लिए दो एडीजी और चार आईजी की ड्यूटी लगाई गई है। चार धाम यात्रा के लिए नोडल अफसर के तौर पर आईजी गढ़वाल को नामित किया गया है तथा डीजीपी के मुताबिक यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply