

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा 2026 के लिए लगातार तैयारी चल रही है ऐसे में केदारनाथ हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी के माध्यम से शत प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी इसके लिए 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी चल रही है और पहले चरण के स्लाट में 20 दिन की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जा सकती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है और इस बार हेली टिकट की शत प्रतिशत बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन होगी। रविवार को इस संबंध में युकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.आशीष चौहान की अध्यक्षता में आईआरसीटीसी अधिकारियों के साथ बैठक की गई और कई निर्णय भी लिए गए।

