चार धाम यात्रा 2026:- 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल…. आपदा से निपटने के लिए शुरू की तैयारी

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार तैयारी चल रही है और आपदा से निपटने के लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को यहां मॉक ड्रिल की जाएगी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और 10 अप्रैल को चार धाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने मॉक ड्रिल के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं और कहा कि चार धाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देश पर सभी विभागों ने अच्छी तैयारी कर ली है और अब मॉक ड्रिल की बारी है।

Leave a Reply