भारत नेपाल के बीच झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदला, जारी हुई आदेश

भारत नेपाल के मध्य अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है|


भारत नेपाल सीमा पर झूला पुल मार्च से अक्टूबर तक सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुलेगा और नवंबर से फरवरी तक सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेंगे|
डीएम पिथौरागढ़ रीना जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं|
बता दें बीते दिनों भारत-नेपाल के बीच हुई समन्वय समिति की बैठक में नेपाल में पुलों के खुलने और बंद करने का समय बदलने का आग्रह किया था|
डीएम के अनुसार, भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में पुलों के बंद और खोलने का समय बदलने का निर्णय लिया गया| भारत-नेपाल के बीच 8 झूला पुल है| इसमें से झूलाघाट, गौड़ा, द्वालीसेरा, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला फूलों में सबसे अधिक आवाजाही होती है| गर्मियों में पुल खुलने की समय सीमा 1 घंटे बढ़ने से भारत-नेपाल दोनों देशों के नागरिकों को राहत मिलेगी|